पाली जिला मुख्यालय पर आज क्रेद्रीय प्ररेवेक्षक हरियाणा के झज्जर की पूर्व मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल के पाली कांग्रेस कार्यालय में नव गठित जिलाध्यक्ष की राय शुमारी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं की राय जानकर मशविरा किया।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिले के एकमात्र विधायक श्री भीमराज भाटी व वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री अज़ीज़ दर्द व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई सहित कांग्रेस के अलग-अलग संगठनों के मुखियां मौजूद रहें।
वही कांग्रेस कार्यकर्ता अलग अलग खेमों में बंटे नज़र आए। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस अलग-अलग खेमों में बंटी कांग्रेस अपनी ढ़पली अपनी राग में अपने अपने चहेते नेता का राग अलापते नज़र आई।
प्ररेवेक्षक गीता भुक्कल के सामने ज़िले की तहसील से आए नेता उलझते नज़र आए रानी तहसील के वरिष्ठ नेता कच्छवाह प्ररवेक्षक को ज़ोर ज़ोर से उत्तेजित होकर जिलाध्यक्ष पद पर तहसील स्थर के नेता को बनाने की गुहार लगाते रहें।वही पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड के निजी PA उन्हें समझाइश करते रहें।तो जिलाध्यक्ष दर्द ने बताया कि जो पार्टी के कार्यक्रमों में नदारद रहते हैं।वो चेहरे आज काफी संख्या में नज़र आ रहे हैं।वही शहर अध्यक्ष दुर खड़े रहकर अपने समर्थकों के साथ तहसील स्थर से आए कांग्रेस जनों को निहार रहे थे। ओर विधायक भाटी के समर्थक नेता कलीम अख्तर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
इस आयोजित सर्वे कार्यक्रम के दौरान जिले भर से आए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी रही। कांग्रेस के गुटों में बंटे कार्यकर्ताओं ने OBC या दलित पिछड़ा वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे थे।तो कोई गुट महिला नेता को जिम्मेदारी सौंपने की आवाज उठा रहे थे।

लेकिन आला नेताओं की राय शुमारी ने पाली जिले के कांग्रेस जनों में भुचाल ला दिया है।
हर नेता आगामी नगर निकायों के चुनावों को देखते हुए सक्रिय नजर आ रहा है।
अगर कार्यकर्ताओं की राय को प्ररवेक्षकों की समिति द्वारा दिए मश्विरे को ऩज़र अंदाज़ किया गया तो जिले में एक बार फिर कांग्रेस का बंटाधार होने से कोई नही रोक सकता है।जिले में कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए निष्पक्ष ओर सशक्त जिलाध्यक्ष को कमान सौपनी होगी। प्ररवेक्षक को वरिष्ठ नेता हरिशंकर मेवाड़ा व जिलाध्यक्ष सचिव शहजाद शेख ने कार्यकर्ताओं के बीच से निकाल कर कार तक पहुंचा कर रवाना किया।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

