in

पश्चिमी राजस्थान के मशहूर चौटीला मेले की तैयारियां जोरों शोरों से

  1. *पश्चिम राजस्थान के मशहूर चौटीला मेले की तैयारियां जोरों शोरों पर*


पाली जिला मुख्यालय के रोहट तहसील के चौटीला ग्राम में हजरत पीर दुल्लेशाह बाबा चौटीला दरगाह शरीफ का सालाना उर्स ए पाक/चौटीला मेला आगामी 21/22व23अक्टूम्बर को बड़ी शानौ शौकत के साथ मनाया जाएगा।यह जानकारी देते हुए मेला संयोजक नूर अली रंगरेज ने बताया की पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े मेले की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है।ओर दरगाह इंतेजामियां कमेटी द्वारा दुकानदारों व झुलों सहित अलग-अलग कार्निवल व जादू शो के लिए रसीद दी जा रही है।वही मेले में जायरीनों की सुविधा के लिए साफ सफाई रोड़ व पानी बिजली की व्यवस्था भी की जा रही है। दरगाह इंतेजामियां कमेटी के सदर अमजद अली रंगरेज ने बताया कि इस बार मेले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद व स्थानीय विधायक श्री भीमराज भाटी व पूर्व सभापति प्रदीप कुमार हिंगड़ व मुस्लिम समाज सदर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई व पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी लोगों की उपस्थिति रहेगी।
उर्स ए पाक में हिंदुस्तान के नामवर इंटरनेशनल कव्वाल अमन साबरी द्वारा एक से बढ़कर एक कलाम पेश करेंगे। वही 23 अक्टूबर को कुल की रस्म के साथ ही उर्स ए पाक का समापन होगा। सदर ने बताया कि उर्स व मेले की तैयारियों को लेकर हाजी बाली व हाजी तुरार्ब अली रंगरेज आबिद भाई चढ़वा कलीम अख्तर समाजसेवी यासीन भाई सोजत  हाजी गुलाम नबी पठान व शाहिद पिन्नू व हाजी अनवर भाई सुहाना तारिक अली चुडी़गर सहित कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की टीम जुटी हुई है।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली : राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 17 अक्टूबर को- रेनबो पब्लिक स्कूल, नया गांव में स्केटर्स दिखाएंगे रफ्तार और जुनून।