पाली । देर रात शहर की सड़क किनारे एक महिला रोती हुई मिली, जिसे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की, जहां वह मानसिक रूप से परेशान और डिप्रेशन की शिकार प्रतीत हुई।
महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और सखी सेंटर में शेल्टर, काउंसलिंग एवं आवश्यक सहायता के लिए भर्ती कराया।
पुलिस का यह मानवीय कदम सराहनीय रहा, जिससे महिला को समय पर सुरक्षा और सहयोग मिल सका।

