in

पाली में रंजिश ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में मारपीट, धारदार हथियार से 4 लोग घायल।

पाली शहर के नया गाँव स्थित जगदम्बा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक पहुँच गया। झगड़े के दौरान धारदार हथियार से हमले किए गए, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिर पर धारदार हथियार से वार, दो सगे भाई घायल

घटना में पहला पक्ष — निवासी सियाराम (35) पुत्र गुलाबराम बंजारा और उसका छोटा भाई हीरालाल (29) — गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उनके सिर फट गए।

दूसरे पक्ष के पति–पत्नी भी हुए घायल…

दूसरे पक्ष के 38 वर्षीय हुकमाराम पुत्र पप्पूराम और उनकी पत्नी चेना देवी (35) भी मारपीट में घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए रात में ही पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कर भर्ती कर लिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में रात में सड़क किनारे रोती मिली महिला, पुलिस ने सखी सेंटर पहुँचाया।

गार्गी बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना: बेटियों के सपनों को नई उड़ान, अब आवेदन स्कूल स्तर पर ही।