*मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR की प्रक्रिया राजस्थान सरकार द्वारा*पाली जिला मुख्यालय पर 4नवम्ब़र 2025से 4दिसम्बर 2025तक राज्य

सरकार द्वारा नियुक्त BLO प्रत्येक मतदाता के घर घर जाकर गणना प्रपत्र यानि SIR के फ़ार्म वितरित ओर एकत्रित यानि फ़ार्म देकर भरे हुए फ़ार्म जमा करेंगे उसमें से एक एक फ़ार्म प्रत्येक मतदाता को साइन/दस्खत कर देंगे जिसे हर मतदाता को लेकर रखना निहायत ही जरूरी है।फिर प्रत्येक मतदाता सूची का 9 दिसंबर 2025को डा्फ्ट रोल/प्रकाशन करेंगे।ओर 9 दिसंबर 2025 से 8जनवरी2026 तक दावा एंव आपत्ति दाखिल करने का समय होगा।ओर 9 दिसंबर 2025से 31 जनवरी 2026 नोटिस जारी करना सुनवाई ओर सत्यापन गणना प्रपत्र यानि फ़ार्म पर सुनवाई दावे ओर आपत्तियों का निस्तारण यानि समाधान किया जायेगा।
फिर 7 जनवरी 2026को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन यानि सूची जारी कर दी जाएगी।। आप तमाम मतदाताओं से अपील है कि आप समय रहते अपना अपना SIR फ़ार्म जरूर जरूर भरकर BLO को जरूर जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर लें। अन्यथा आप NRC के प्रथम चरण की जद में आ जाएंगे।ओर आपको सरकार द्वारा जारी नोटिस से आपकी नागरिकता का सुबूत देना होगा ओर आपका वोटर लिस्ट से नाम नही होने की वजह से परेशानी उठानी पड़ सकती है। SIR की प्रक्रिया को हल्के में ना लें ओर हर सूरत में वोटर लिस्ट में शामिल हों। RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*******
