पाली जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा के साथ ही कांग्रेस जनों में फैली खुशी की लहर।
आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश के 45 जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने पाली जिला कांग्रेस कमेटी के पद पर कर्मठ ओर तेज तर्रार कार्यकर्ता शिशुपाल सिंह राजपुरोहित को नियुक्ति देकर तुरूप का इक्का खेला है। शिशुपाल सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे के माने जाते हैं।
ओर ज़िले में सभी नेताओं से मिलनसार व्यवहार के चलतें सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं।आज राजपुरोहित के जिलाध्यक्ष बनने की खबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरजपोल सर्किल पर मिठाई बांटकर कर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष जिले के निंबाडा़ ग्राम से आते है।
वर्तमान में सुमेरपुर विधानसभा को अपना कार्य स्थल बनाया हुआ है। पूर्व में शिशुपाल सिंह राजपुरोहित कांग्रेस पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि निःसंदेह शिशुपाल सिंह की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन में ओर ज्यादा मजबूती आएगी।ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में न ई उर्जा का संचार होगा।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी***********
