राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चतुर्वेदी एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी पिपलाज के समीप हाईवे पर अचानक गाय आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के तुरंत बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और हालात का जायज़ा लिया। कार को भारी नुकसान पहुँचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि अरुण चतुर्वेदी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
पुलिस ने दुर्घटना स्थल को क्लियर कर यातायात सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुँचकर मदद की। दुर्घटना की औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

