in

सोजत: पूर्व मंत्री दवे से मिला श्रीमाली समाज प्रतिनिधिमंडल, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत वार्ता

सोजत। पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने कहा कि वर्तमान समय पूरी तरह प्रतिस्पर्धा का युग है, ऐसे में समाज के युवाओं को जमाने के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए आधुनिक तकनीक और प्रौद्योगिकी से स्वयं को अपडेट रखना आवश्यक है। वे अपने निवास पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के एक प्रतिनिधि मंडल से “समाज के समक्ष चुनौतियाँ, उनके समाधान एवं आस्था स्थलों का संरक्षण” विषय पर चर्चा कर रहे थे।

इस दौरान अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने कहा कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज की समृद्ध विरासत सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आस्था स्थलों का संरक्षण एवं संवर्धन ही उन्हें स्थायित्व प्रदान करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोए रखेगा।

उद्यमी अनिल ओझा ने भी आस्था स्थलों को संरक्षित रखने पर जोर दिया।

प्रतिनिधि मंडल का संयोजन कर रहे चेतन व्यास ने पूर्व मंत्री दवे को सोजत स्थित समाज के विभिन्न आस्था स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और उनसे मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।

पार्षद जोगेश (लक्की) जोशी ने त्रिवेणी संगम तीर्थ सुरेश्वर महादेव मंदिर, गुरु फूलनारायण आश्रम एवं बुढ़ायत माता मंदिर के भावी विकास की रूपरेखा पर विस्तृत प्रकाश डाला।

प्रतिनिधि मंडल में अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, पार्षद जोगेश लक्की जोशी, धीरेन्द्र व्यास, अनिल ओझा, विनोद श्रीमाली, पुजारी हरीश त्रिवेदी एवं गोपाल अवस्थी शामिल थे।

Jahid Gouri

Written by Jahid Gouri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जोधपुर। कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति का 25वां इज्तिमाई विवाह समारोह सम्पन्न, 38 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ।

पाली: SIR अभियान में 95% कार्य पूर्ण, वार्ड 30 के बीएलओ और सुपरवाइजर का सम्मान कर बढ़ाया हौसला