पाली। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत पाली के वार्ड संख्या 30 में उत्कृष्ट और निष्ठापूर्ण कार्य के लिए नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजर का सम्मान किया गया। बीएलओ द्वारा 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने और घर-घर जाकर गणना पत्र भरवाने तथा उन्हें समय पर डिजिटलाइजेशन करवाने के सराहनीय प्रयास को देखते हुए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
वार्ड के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खत्री के नेतृत्व में, सुपरवाइजर नरपतसिंह राजपुरोहित, बीएलओ अशोक चौधरी, गौतम जोशी, अमृत जीनगर, और राजेंद्रसिंह का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया और उनका हौसला बढ़ाया गया।

पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खत्री ने इस अवसर पर कहा कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे नियमित भ्रमण और जनसंपर्क से आमजन में मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिसके चलते अधिकाधिक लोगों ने अपने गणना पत्र भरकर जमा कराए हैं।

वहीं, पूर्व मनोनीत पार्षद आमीन अली रंगरेज ने इस अभियान की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची को सटीक व अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चल रहे इस अभियान में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वे भी अपना गणना पत्र अवश्य भरें और बीएलओ को जमा कराएं।
इस सम्मान समारोह में मोहसिन खत्री, आमीन अली रंगरेज, मुस्ताक गोरी, जावेद गौरी, इरफान अंसारी, असगर खत्री, सुब्हान अंसारी, गुल्लू भाई, आसिफ मेवाफरोश, अय्यूब रंगरेज, इरफान हैरी, साहिल मोम सहित वार्ड के दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे।

