in

श्रद्धा और उत्साह का संगम: श्रीकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा बिलावास मे धूमधाम से संपन्न,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल।

पाली/सोजत। बिलावास गौ सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित श्रीकृष्ण भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार को बड़े ही धूमधाम, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। समारोह में सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधवसिंह, दीवान गोपालसिंह परमार (बिठोड़ा पीरान), साध्वी प्रफुल्ल प्रभाश्री तथा साध्वी वैराग्यपूर्णाश्री का पावन सानिध्य रहा।

सुबह मंत्रोच्चारण के साथ शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंडप प्रवेश, गणपति पूजन तथा हवन जैसे प्रमुख अनुष्ठान संपन्न हुए। पूरे दिन धार्मिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का क्रम चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इसी दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर द्वारा नेतरा से बिलावास पहुंचे। उन्होंने आमजन को संबोधित किया, मंदिर की परिक्रमा की और हवन कुंड में आहुति अर्पित कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

महोत्सव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़, पाली सांसद पीपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, विधायक सोजत सिटी शोभा चौहान, सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक मारवाड़ जंक्शन केसराम चौधरी, पूर्व विधायक पाली ज्ञानचंद पारख, विधायक बोम्मनहल्ली सतीश रेड्डी एवं पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह, उल्लास और गहरी भक्ति का वातावरण छाया

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Portal full error

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लॉन्च किया ‘नई चेतना पहल बदलाव की’, जेंडर समानता और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा