पाली। देर रात सांडेराव थाना क्षेत्र में दुजाना पुल के पास दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

हादसा रात 11 बजे के करीब हुआ…
पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे दो कारों की टक्कर में पाली जिले के तखतगढ़ निवासी सुमित पुत्र तेजराज सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अहमदाबाद लेकर गए।
दूसरी कार में सवार तीन लोग घायल…
दूसरी कार में पावा गांव निवासी कैलाश कुमार, उनकी पत्नी और बच्ची सवार थे। उन्हें भी चोटें आईं, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बॉडी मॉर्च्युरी में रखवाई, जाम खोला…
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू करवाया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

