in

सोजत रोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 500 किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, 1185 लीटर तेल-घी जब्त।

पाली। जिले के सोजत रोड इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्म पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 500 किलो एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाई, वहीं मिलावट के संदेह में 1185 लीटर तेल और घी सीज किया गया। इन सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी शुभ मंगला के निर्देश पर वेडिंग सीजन विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा के नेतृत्व में टीम सोजत रोड स्थित माहेश्वरी इंटरनेशनल फर्म पर पहुंची। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अनियमितताएँ सामने आईं।

दो साल से अधिक पुरानी खाद्य सामग्री मिली..

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि फर्म में मसाले, अमचूर, हींग, बुश कलर, पापड़, दिल खिंचिया, चावल, मीठा सोडा, जीरा, इलायची दाना, कश्मीरी मिर्च मसाला, चना मसाला, सांभर मसाला सहित कई खाद्य पदार्थ दो साल से अधिक एक्सपायरी डेट के पाए गए।

टीम ने इन 500 किलो से अधिक एक्सपायरी सामग्री को जब्त कर जला कर नष्ट करवाया।

मिलावट के संदेह में घी-तेल सीज

मिलावट के शक में टीम ने

रिश्ता रिफाइंड कॉटन सीड ऑयल

जय चित्तौड़ मूंगफली तेल

कृष्णम घी

के नमूने लिए। जांच के दौरान 300 लीटर घी तथा 885 लीटर तेल (59 टीन, 15-15 किलो) को सीज किया गया।

टीम में शामिल रहे अधिकारी..

कार्रवाई के दौरान टीम में फूड सेफ्टी टेक्नीशियन खुशाल चन्द, ऑपरेटर ओमप्रकाश प्रजापत, एचजी नेमाराम और मनोहर सिंह मौजूद रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान वेडिंग सीजन में मिलावट और खराब खाद्य सामग्री की सप्लाई रोकने के लिए जारी रहेगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शादी हाॅल व गार्डन प्रबंधकों को वाहन पार्किंग व्यवस्था करवाने को पाबंद कर आमजन को दिलाए राहत

देसूरी ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर फिर फूटा विवाद, ग्रामीणों की बैठक रही बेनतीजा।