in

पाली: फैक्ट्री में हादसे में श्रमिक की मौत, मुआवजा मिलने तक परिजन पोस्टमॉर्टम को नहीं हुए तैयार; 30 घंटे बाद माने।

पाली शहर के मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय खारड़ा गांव निवासी श्रमिक सोहनलाल बावरी (40) की गुरुवार को दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सीमेंट की चद्दर अचानक टूटकर गिरने से सोहनलाल नीचे आ गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। सहकर्मियों द्वारा तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया, लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे और पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

करीब 30 घंटे तक समझाइश का दौर चला, जिसमें पुलिस अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन परिवार और समाज के लोग उचित मुआवजा मिलने की मांग पर अडिग रहे।

परिजनों का कहना है कि सोहनलाल परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसकी मौत के बाद पत्नी, दो मासूम बच्चों — 5 साल की बेटी दरिया और 4 साल का बेटा राहुल, साथ ही वृद्ध माता-पिता का सहारा खत्म हो गया है। ऐसे में बिना मुआवजे के वे आगे नहीं चल सकते।

आखिरकार लगभग डेढ़ दिन बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर छाई हुई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देसूरी नाल घाट में बड़ा हादसा टला: चालक की सूझबूझ से 40 बारातियों की जान बची।

बालोतरा : ऑनलाइन सट्टा कांड का भंडाफोड़, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार।