पाली जिला मुख्यालय पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के
प्रदेश व्यापी आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई के नेतृत्व में एक अरावली बचाओ जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से आए कांग्रेस
के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में सभा कर अरावली बचाओ अभियान की चर्चा की ओर सैकड़ों की तादाद में रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए रवाना हो कर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने पहुंच कर प्रर्दशन किया
ओर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वहां से रैली शहर के मुख्य ह्रदय स्थल सुरजपोल सर्किल पर पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन कर विरोध जताया फिर रैली गांधी मूर्ति चौराहा पर पहुंची ओर सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को फूलमाला पहनाकर हरि कीर्तन कर गांधी वादी तरीके से भाजपा सरकार की खनन माफियाओं के साथ
मिली भगत का भंडाफोड़ किया।इस सभा के दौरान जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित व पूर्व सभापति प्रदीप कुमार हिंगड़ व महिला नेता ऐश्वर्य सांखला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई व पूर्व शहर अध्यक्ष प्रकाश सांखला व हाजी मेहबूब भाई टी व ताराचंद चंदनानी ओर जोगाराम सोलंकी व
वरिष्ठ नेता मांगु सिंह दुदावत यशपाल सिंह कुम्पावत ओर अनिल सिंह निंबाडा व चंद्र पाल सिंह राजपुरोहित व मोहन सिंह गुलाब सोढ़ा हसन भाटी व आमीन डायर एडवोकेट रजत व्यास व एडवोकेट जीवराज चौहान ओर अल्पसंख्यक नेता शरीफ चौहान जीवराज बोराणा पूर्व पार्षद भंवर राव भूरा राम सिरवी सहित पार्षद गण एंव वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर खनन माफियाओं के साथ मिलकर अरावली पर्वत माला के खनन कराने ओर मनरेगा योजना का नाम बदलने के प्रयासों की कड़ी भर्त्सना की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अरावली पर्वतमाला हमारी जीवन रेखा है।ओर अरावली को नष्ट कर भाजपा सरकार प्रदेश को बर्बाद करने की साज़िश रच रही है। कांग्रेस ऐसे जनविरोधी नीतियों को कभी भी सफल नही होने देगी ओर प्रदेश की
आम जनता के साथ कुठाराघात नही करने देंगी।शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आम जनता के अधिकारों की रक्षा करेगा।
गांधी मूर्ति चौराहा पर सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर भाजपा सरकार को नींद से जगाया ओर*अरावली के सम्मान में कांग्रेस उतरी मैदान में* नारेबाजी कर कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने सभी रैली में उपस्थित कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
