in

पाली जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को संबोधित करते जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित व अन्य कांग्रेस नेता।

पाली, 28 दिसंबर। **कांग्रेसजनों ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया** पाली जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी स्मृति भवन, पाली में किया गया।

शिशुपालसिंह राजपुरोहित ने झंडा रोहण किया, जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित व शहर अध्यक्ष हकीम भाई ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस स्थापना 1885 को एवं ऑक्टेवियन हॄम ने कि थी महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू लालबहादुर शास्त्री, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी सहित पार्टी के संस्थापकों को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कांग्रेस की विचारधारा, लोकतंत्र की मजबूती एवं सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया गया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया। प्रवक्ता असगर कुरैशी ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षहकीम भाई, महावीर सिंह सुकरलाई, जीवराज बोराणा, नगेन्द्र गुर्जर, हाजी मेहबूब टी, प्रकाश सांखला नीलम बिड़ला, प्रदीप हिंगड़,गोविन्द बंजारा, भंवर राव, मदन सिंह जागरवाल,आमीन अली रंगरेज, मांगुसिंह दुदावत रफीक चौहान प्रकाश चौधरी, ताराचंद चंदनानी, गोरधन देवासी, कृष्ण कुमार सांसी, ताराचंद टाक,चंद्र पाल पुनायता, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, भेराराम गुर्जर, असगर कुरैशी अनील राजपुरोहित, लाल मोहम्मद सिंधी गुलाब सोढा,दिनेश दवे, घनश्याम भाटी, सज्जन बी राज, राजेन्द्र मेघवाल, मंगलाराम भिंडर, धनराज आर्य,इकबाल शेख, चेलाराम इब्राहिम शाह जितेन्द्र सिंह, प्रहलाद कंडारा, मोहनसिंह हेमावास रतन उद्देश् अशोक पंवार, मुकेश देवासी अशोक कुलदीप अनवर बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.!

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तलवार बाज गिरफ्तार कोतवाली पुलिस थाना की त्वरित कार्रवाई

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 141 वैं स्थापना दिवस पर झंडारोहण कर किया पंडित नेहरू को याद