पाली जिला मुख्यालय पर आगामी 26जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह
को लेकर पुरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है।ओर भारतीय नागरिकों में इस मौके पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर द्वारा संविधान लागू कर हर भारतीय नागरिक को संवैधानिक अधिकार दिया गया था।ओर भारत देश ने पुरी दुनिया में एक मजबूत लौकतंत्र के रूप में ख्याति प्राप्त की। ओर भारत दुनिया भर में लौकत्रात्रिंक देश के रूप में गौरवान्वित हैं। वहीं प्रदेश के पाली जिले में दिहाड़ी मजदूर मोहम्मद शरीफ उर्फ बुंदू भाई अपने लाॅरी पर इस्लामी बुक्स फरोख्त करने के साथ साथ जोशीले अंदाज में भारत देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा हर
भारतीय नागरिक तक पहुंचा कर अपना भारतीय नागरिक होने का फ़र्ज़ निभा रहे हैं। आगामी 26जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर आमजन में भारी खुशी का माहौल है। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर कार्यालय सहित सभी निजी व सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों ओर प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।वही स्टेडियम में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।हर वर्ग व समुदाय ओर जाति वर्ग के नागरिकों को 26जनवरी गणतंत्र दिवस को स्वाभिमान ओर गौरव के साथ संविधान दिवस मनाकर सच्चे व पक्के जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने का सुबूत देते हुए गणतंत्र दिवस की खुशीयों में शामिल होकर भारत देश की एकता और अखंडता संप्रभुता को मजबूत करना चाहिए।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

