in

सोजत: मेहर परिवार द्वारा सम्मान समारोह हुआ आयोजित, दो युवाओं की एमबीबीएस उपलब्धि और पार्षद का जन्मदिन मनाया।

सोजत। शनिवार शाम मेहर परिवार के दिल्ली दरवाजा स्थित निवास पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता बाबू खां मेहर ने बताया कि यह समारोह सोजत के मुस्लिम समाज के दो होनहार युवाओं—डॉ. सोहेल खान एवं डॉ. सोमी खान—द्वारा एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने की खुशी में तथा पार्षद नरेश भाई (बबलू) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रखा गया।

समारोह में डॉ. सोहेल खान और डॉ. सोमी खान का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। वहीं पार्षद नरेश भाई (बबलू) को भी जन्मदिन के अवसर पर साफा व माला पहनाकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर बाबू खां मेहर ने कहा कि शिक्षित युवा देश के उज्ज्वल भविष्य की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सोहेल और डॉ. सोमी की उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही पार्षद नरेश भाई की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने वार्डवासियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया है और जनसेवा में कोई कमी नहीं रखी।

 

वही कवि-कथाकार डॉ रशीद ग़ौरी ने कहा कि प्रतिभा किसी की जागीर नहीं होती… शिक्षा उन्नति के रास्ते खोलती है,समाज की इन प्रतिभाओं का हमें सम्मान करना चाहिए। इससे प्रेरणा मिलती है।

समारोह में मुस्लिम औकाफ कमेटी के सदर जनाब इंसाफ खां सिपाही (नेताजी), सेक्रेटरी जनाब मोहम्मद यासीन छिपा, एडवोकेट मुजीबुर्रहमान टांक, एडवोकेट आमिर खां सिलावट, अब्दुल जब्बार घोसी,असलम खां मेहर, मो. यासीन खां मेहर, फकीर मोहम्मद पठान, मोहम्मद सलीम सिलावट, मोहम्मद असलम सिलावट (मिस्त्री), शाहबाज खान, मोहम्मद नासीर सिलावट,इमरान सिलावट, राजू भाई, जमाल खां मेहर, उमराव खां मेहर सहित मुस्लिम समाज व मोहल्ले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रशीद गौरी ने किया। अंत में सभी अतिथियों ने दोनों चिकित्सकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा पार्षद नरेश भाई के स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खोड जवाली रुट पर बस ओर बाइक की भिड़ंत में 2की मोकै पर ही मौत एक घायल को पाली बांगड हास्पिटल इलाज के लिए रवाना किया

सोजत: मेहर परिवार द्वारा सम्मान समारोह हुआ आयोजित, दो युवाओं की एमबीबीएस उपलब्धि और पार्षद का जन्मदिन मनाया।