सोजत। शहर की नर्सिहपुरा कॉलोनी में लाहौरी परिवार के 7 वर्षीय बच्चे आर्यन लाहौरी ने रमजान शरीफ का पहला रोज़ा रखकर सभी का दिल जीत लिया। कम उम्र में ही आर्यन ने पूरे जोश, हिम्मत और श्रद्धा के साथ दिनभर रोज़ा रखकर एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।
परिवारजनों ने बताया कि आर्यन ने सुबह से शाम तक पूरे धैर्य और उत्साह के साथ रोज़ा पूरा किया। बच्चे की लगन और अनुशासन देखकर घर में गर्व और खुशी का माहौल बन गया।
माता-पिता ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में बेटे की यह आस्था और संकल्प सराहनीय है। इफ्तार के समय घर में खुशी की लहर रही और सभी परिजनों ने आर्यन की हौसला-अफज़ाई की।
समाज के लोगों ने भी आर्यन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की। इस अवसर पर अब्दुल सलीम जी, शकूर खान खोखर, सोनू, अनवर मोहम्मद सोऊ, अहमद खान बागड़ी, सादिक जी गौरी, चांदू जी चौहान, इंसाफ फोनन, ताज मोहम्मद लाहौरी, सफी जी सोऊ, सफी जी चौहान, गनी जी खिलजी, चांदू जी बेलिम, सत्तार जी गौरी, इमरान जी चौहान सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।


