in

सुपर-8 का शेड्यूल जारी: ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में भारत, पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से।

गुलाम हुसैन की रिपोर्ट

भारत के सुपर-8 मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है और टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसे क्रिकेट जगत में ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। इस ग्रुप में सभी अपने-अपने ग्रुप की टॉप टीमें शामिल हैं, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत अपना पहला मैच 22 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। फैंस और विशेषज्ञों को उम्मीद है कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। भारत ने लीग चरण में पाकिस्तान को हराकर अजेय रहते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

सुपर-8 में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिंबॉब्वे से होगा। ये सभी टीमें भी अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही हैं, इसलिए हर मुकाबला कड़ा रहने वाला है।

हालांकि टीम के लिए एक चिंता का विषय अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म है। वह लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हो चुके हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीम प्रबंधन अगले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बिठा सकता है।

उधर, खेल प्रेमियों में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले सुपर-8 के पहले मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ की चुनौती को कैसे पार करती है और सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाती है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: 7 साल के आर्यन लाहौरी ने रखा पहला रोज़ा, परिवार व समाज ने दुआएं देकर बढ़ाया हौसला।

कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति देशहित के विरुद्ध, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि बिगाड़ने की कोशिश: सुनील भण्डारी