सोजत। NSUI के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोजत में बुधवार को छात्र नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
NSUI कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग महाविद्यालय के वाचनालय (लाइब्रेरी) को नियमित रूप से खुलवाने की रखी।
छात्रों का कहना है कि वाचनालय बंद रहने से उन्हें पढ़ाई के लिए उचित वातावरण और जरूरी संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं।
ज्ञापन में इसके अलावा भी कई शैक्षणिक और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को शामिल किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।
NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन हमेशा विद्यार्थियों के हितों के लिए आवाज उठाता रहा है और आगे भी इसी तरह संघर्ष जारी रखेगा।
प्राचार्य ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए वाचनालय को जल्द ही नियमित रूप से खोलने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देते समय राहुल राठौड़, दिवेश सामरिया, राकेश, दीपांश, राहुल, हितेश, लक्ष्मण, रेहान, दिलीप, सावर, राहुल कोलारिया, योगेश, रुद्राक्ष, अनिल, शाहबाज खान सहित अन्य NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।


