in

सोजत क्लब के जीर्णोद्धार को मिलेगी गति, युवाओं को जल्द मिलेंगे खेल मैदान।

सोजत विधायक श्रीमती शोभा जी चौहान के निर्देशानुसार आज मंगलवार को सोजत क्लब के जीर्णोद्धार को लेकर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी श्री अंचलसिंह गुर्जर के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लब की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी श्री गुर्जर ने बताया कि सोजत क्लब के जीर्णोद्धार हेतु शीघ्र ही विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार किया जाएगा, जिससे कार्य को गति मिल सके।

विधायक श्रीमती शोभा जी चौहान के निर्देशानुसार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए क्लब परिसर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही खेल मैदान तैयार किए जाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता गौतम तंवर ने बताया कि विधायक के मार्गदर्शन में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: वाचनालय खोलने की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।

सोजत सिटी के न्यायिक अधिकारियों द्वारा स्कूलों में Transformative Tuesdays के तहत कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए।