सोजत सिटी।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RALSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA). पाली के निर्देशानुसार आज दिनांक 07.04.2026 को श्री दिनेश कुमार गढवाल अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), सोजत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न. 01, सोजत, सुश्री साधना सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोजत, ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत, श्री शिवदान चौधरी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोजत ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत एवं श्रीमती अनुराधा दाधीच, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोजत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेहरा बेरा सोजत में Transformative Tuesdays कार्यक्रम’ के तहत कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

इस विशेष पहल के पहले चरण में आज ‘क्लिक करने से पहले सोचो ऑनलाइन सुरक्षित रहो – इंटरनेट सब कुछ याद रखता है’ विषय पर छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य आकर्षण और गतिविधियाँ:-
न्यायिक अधिकारियों का मार्गदर्शनः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के आदेशानुसार सोजत के न्यायिक अधिकारीगण ने आवंटित विद्यालयों का दौरा किया। उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों और उनसे बचने के कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

ऑनलाइन सुरक्षा पर जोरः-
अधिकारियों ने बच्चों को आगाह किया कि इंटरनेट पर साझा की गई कोई भी जानकारी कभी पूरी तरह नहीं मिटती। उन्होंने फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग (व्हाट्सएप ग्रुप में परेशान करना) और बिना अनुमति फोटो साझा करने जैसे गंभीर मुद्दों पर कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। हेल्पलाइन और सहायता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को किसी भी संकट की स्थिति में राजस्थान
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 15100 के साथ-साथ चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 (24Χ7). आपातकालीन पुलिस सहायता 112, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया गया, जो सहायता के लिए उपलब्ध हैं।
साथ ही स्कूलों में सुझाव एव शिकायत पेटी (Complaint Box) भी लगवायी गई, जिसका नाम कोर्ट वाली दीदी रखा गया ताकि बच्चे अपनी समस्याएं बिना डरे साझा कर सकें।
कार्यक्रम का उद्देश्यः-
Transformative Tuesdays एक सरचित विधिक साक्षरता पहल है. जिसका उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और समकालीन सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के सवाद से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, समकालीन सामाजिक मुद्दों पर स्वयं जागरूक बन दूसरो में भी जागरूकता फैलाएंगे और वे जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य, स्टाफ, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अपर लोक अभियोजक श्री पंकज त्रिवेद, न्यायालय कर्मचारी श्री अरविन्द दवे, श्री विपुल श्रीमाली, श्री लोकेश टाक एवं श्री दुलीचन्द कुमावत, श्री सावल प्रभात व्यास, पैरालीगल वॉलेन्टियर उपस्थित रहे।


