in

रोहट में ‘आसमान से पत्थर गिरने’ की रहस्यमयी घटना से दहशत, जांच की मांग तेज।

पाली जिले के रोहट क्षेत्र में इन दिनों एक अजीब और रहस्यमयी घटना ने लोगों को डर के साए में जीने को मजबूर कर दिया है। क्षेत्र के रैगरों का मोहल्ला में रहने वाले लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उनके इलाके में अचानक पत्थर गिर रहे हैं, जिससे कच्चे मकानों को नुकसान हो रहा है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, यह घटनाएं खासतौर पर शाम ढलने के बाद और रात के समय होती हैं। अचानक पत्थर गिरने से कई घरों की सीमेंट चद्दरों से बनी छतें टूट गई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर कई बार यह पता लगाने की कोशिश की कि पत्थर आखिर कहां से आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस रहस्य के चलते लोग असमंजस और दहशत में हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने जिला कलेक्टर, रोहट एसडीएम और रोहट थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जल्द समाधान की मांग की है।

क्षेत्रवासियों को आशंका है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत भी हो सकती है, हालांकि सच्चाई क्या है, इसका खुलासा अब पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल, इस अनोखी घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग जल्द से जल्द इस रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार कर रहे हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत सिटी के न्यायिक अधिकारियों द्वारा स्कूलों में Transformative Tuesdays के तहत कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए।