in

पाली। समाज सेवा को मिला सम्मान: मुनाजिर अली चूड़ीघर बने ‘इंस्पिरेशनल ऑफ ह्यूमैनिटी’ अवॉर्ड 2026 से सम्मानित।

पाली। शहर के लिए गर्व का पल है कि समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मुनाजिर अली चूड़ीघर को प्रतिष्ठित महात्मा गांधी जी इंस्पिरेशनल ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा प्रदान किया गया।

यह नेशनल लेवल का अवॉर्ड मिलने पर पूरे पाली शहर में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।

“यह सम्मान सबका है” – मुनाजिर अली…

सम्मान मिलने पर मुनाजिर अली चूड़ीघर ने विनम्रता से कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और उन सभी लोगों की है जिन्होंने उनके समाज सेवा के सफर में सहयोग दिया।

उन्होंने नीति आयोग और चयन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

बधाइयों का लगा तांता…

इस उपलब्धि पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों और साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रजा अली, इमरान अली, रजा भाई सिरोही, इंसाफ सोलंकी, जाकिर भाई (नगर निगम), कलीम साहब (XEN नगर निगम पाली), जिशान अली रंगरेज, जाहिद गौरी, अकरम भाई सोजत, नजीर भाई सिंधी, मोशिन भाई डायर, अली रजा, रिजवान अली, नदीम अली, वसीम अली, नजाकत अहमद, आसिफ भाई, जावेद भाई सिरोही, इफ्तेखार भाई, अमीन भाई, इमरान भाई, अख्तर भाई नीलगर, इंसाफ भाई (नर्सिंग ऑफिसर MDM) सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर की।

समाज सेवा में प्रेरणा बने मुनाजिर…

मुनाजिर अली चूड़ीघर लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। यह सम्मान उनके समर्पण और सेवा भावना का प्रमाण है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिश्तों पर दाग: बेटे ने वृद्ध पिता से की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना।

सोजत। लापरवाही बनी खतरा: बारिश के पानी से भरे गड्ढे, ट्रैक्टर फंसा – क्रेन से निकाला गया।