in

सोजत: अम्बेडकर जयंती पर सोजत युथ ग्रुप की हुई बैठक, ‘परिंडा अभियान’ शुरू करने का लिया निर्णय।

सोजत। भारत रत्न बाबा साहेब ड़ा भीमराव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर सोजत के स्कूल नंबर-4 में सोजत युथ ग्रुप की एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप लीडर विक्रम सिंह ने बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके प्रेरणादायक जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालकर की।

बैठक में युथ ग्रुप ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए ‘परिंडा अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया। इसके तहत पक्षियों के लिए जगह-जगह परिंडे (पानी के बर्तन) लगाए जाएंगे तथा ‘परिंडा मित्र’ बनाए गए, जो पूरी गर्मियों के दौरान नियमित रूप से पानी और दाने की व्यवस्था कर पक्षियों की सेवा करेंगे।

इस प्रस्ताव का युथ ग्रुप के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करते रहने पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि यह परिंडा अभियान रविवार, 18 अप्रैल से विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा।

बैठक में विक्रम सिंह, दिनेश उज्जवल, सांवल प्रभात व्यास, मनीष जी, सोनू सोलंकी, योगेश कुमार, टीना चौहान, अनामिका चौहान, फारुख खां, जोगेश कुमार, शिवम बिष्ट, अकरम खान सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

युथ ग्रुप की इस पहल को शहर में सराहनीय कदम माना जा रहा है, जो न केवल जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत हस्ताक्षर अभियान तेज, सामाजिक संगठनों का मिला समर्थन।