in

सोजत:NSUI की उत्कृष्ट पहल- कॉलेज परिसर में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे।

सोजत नगर। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण के लिए NSUI सोजत नगर इकाई ने सराहनीय पहल करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में परिंडे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व NSUI नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़ ने किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर के विभिन्न पेड़ों पर पानी से भरे परिंडे टांगे, ताकि तपती गर्मी में पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्राकृतिक जल स्रोत सूख जाने के कारण पक्षियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में यह छोटा सा प्रयास उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर दिवेश सामरिया, राकेश तंवर, रुद्राक्ष सिंगाड़िया, सावर, खुशबू, प्रीति, गायत्री चौधरी सहित NSUI के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने आमजन से अपील की कि वे भी अपने घरों, छतों और आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाकर पक्षियों की प्यास बुझाने में सहयोग करें।

“छोटी पहल, बड़ा संदेश – पक्षियों की रक्षा, प्रकृति की सेवा”

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में HPV वैक्सीनेशन कैंप आयोजित, 15 किशोरियों को लगाया HPV वैक्सीन का टीका।