सोजत। राजकीय चिकित्सालय सोजत की ओर से मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को स्थानीय बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में HPV वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करना रहा।
कैंप की जानकारी देते हुए सोजत के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 15 बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन भविष्य में होने वाली जटिल बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है।
कैंप के दौरान डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. हिमांशी, एएनएम प्रेमलता पंवार एवं स्टाफ नर्स भावना ने अपनी सेवाएं देते हुए सफलतापूर्वक टीकाकरण कार्य संपन्न कराया।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने सराहा तथा इसे बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

