सोजत। पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के जन्मदिवस पर सोजत क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी रहा।

इस अवसर पर विधायक शोभा चौहान ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे परोपकार के कार्यों में लगाकर ही सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने भीषण गर्मी के मद्देनज़र आमजन से स्वयं के साथ-साथ मूक पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने राजकीय चिकित्सालय में सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

राजकीय चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मरीजों को फल एवं जूस का वितरण किया गया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि सोजत विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे।
जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बस स्टैंड स्थित उम्मेद गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया गया। इसके अलावा स्थानीय पर्यावरण पार्क में मूक पक्षियों के लिए चुग्गा पात्र एवं शीतल पेयजल के परिंडे भी लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता, किर्ती राजेश तंवर, सुरेश ओझा, पंकज त्रिवेदी, प्रफुल्ल ओझा, मदनभाई मोदी, चेतन व्यास, डॉ. अशोक गहलोत, डॉ. निधि गुप्ता, मोहन जाट, हीरालाल कांठेड, जोळेश जोशी, गोपीकिशन राठौड़, राजेंद्र चौहान, आनंद भाटी, महेंद्र देवासी, सुरेश अग्रवाल, श्याम टांक, गंगाराम परिहार, जगदीश सिंह राजपुरोहित, हेमंत सिंघवी, राजेंद्र शर्मा, गुणवंती मेहता, महेंद्र व्यास, बाबुसिंह, भवानीशंकर सोनी, दीपिका शर्मा, मोहनलाँल परिहार, गजेंद्रसिंह झूपेलाव, कृपालसिंह राजपुरोहित, गणपत माली उपस्थित थे।

