in

सोजत: वयोवृद्ध शिक्षक व समाजसेवी विजयसिंह चौहान का 87वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

सोजत। नगर के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी विजयसिंह चौहान का 87वां जन्मदिन गुरुवार को हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने उनका सार्वजनिक अभिनंदन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं शतायु जीवन की कामना की।

यह आयोजन न्यू मॉर्डन सैकंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय संरक्षक मुकनाराम सांखला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी बहादुरसिंह खींची उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में बिड़ला स्कूल के एमडी मदनलाल गहलोत, साहित्यकार नवनीत राय ‘रुचिर’ एवं अशोक सैन शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत माता के पूजन से हुई। इसके पश्चात कवि-शिक्षक नवनीत राय ‘रुचिर’ ने काव्यमय अभिनंदन पत्र प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। बाद में यह अभिनंदन पत्र विजयसिंह चौहान को भेंट किया गया।

इस दौरान अतिथियों एवं नागरिकों ने चौहान का माल्यार्पण, साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

समारोह में पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवीलाल सांखला, योग शिक्षिका वीणा भटनागर, पार्षद लक्की जोशी, युवा कवि मनोहरलाल पालड़िया, इंजीनियर अजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भरत सोलंकी ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्य गंगासिंह सांखला ने आभार व्यक्त किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: मुफ्ती-ए-राजस्थान ने दीनी लाइब्रेरी और जनसेवा के लिए ‘प्याऊ’ का किया उद्घाटन; शहर में जश्न का माहौल

सोजत: विश्व श्रमिक दिवस पर हीटवेव वारियर्स का सम्मान, 100 इम्यूनिटी एनर्जी किट वितरित।