in

सोजत: विश्व श्रमिक दिवस पर हीटवेव वारियर्स का सम्मान, 100 इम्यूनिटी एनर्जी किट वितरित।

सोजत। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच कार्य कर रहे बिजली विभाग एवं जलदाय विभाग के फील्ड वर्कर्स, तकनीकी कर्मचारियों और श्रमिकों के सम्मान व प्रोत्साहन हेतु एक सराहनीय पहल की गई। रोशनी फाउंडेशन और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में “राष्ट्र शक्ति – कर्मशक्ति” की भावना के साथ 100 इम्यूनिटी एनर्जी बूस्टर किट वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए फील्ड में कार्यरत कर्मियों को हीटवेव, लू और अत्यधिक तापमान से उत्पन्न खतरों से बचाव के लिए विशेष किट प्रदान की गई। यह वितरण श्री देवीलाल सांखला के सहयोग से बिजली विभाग एवं जलदाय विभाग कार्यालय में अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

भीषण गर्मी और “सुपर एल नीनो” जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों के चलते बिजली एवं पानी की मांग में असामान्य वृद्धि हुई है। ओवरलोड, ट्रिपिंग, शॉर्ट सर्किट, ट्रांसफार्मर खराबी तथा पेयजल आपूर्ति में बाधाओं के कारण तकनीकी कर्मचारियों पर कार्य का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में हीटस्ट्रोक, हीटस्ट्रेस और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा भी अधिक रहता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए वितरित की गई इम्यूनिटी एनर्जी किट में ओआरएस, ग्लूकोज-डी, विटामिन एवं मिनरल युक्त पाउच तथा उल्टी, घबराहट व बेचैनी में उपयोगी आवश्यक दवाइयां शामिल हैं। यह किट “रेडी टू यूज” है और पानी के साथ तुरंत सेवन कर शरीर को राहत प्रदान करती है। सभी सामग्री स्वास्थ्यवर्धक, सुरक्षित और बिना किसी साइड इफेक्ट के उपयोग योग्य है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवीलाल सांखला, रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक बारठ, सामाजिक कार्यकर्ता वीरबहादुर सिंघारिया, बिजली विभाग के एईएन अमित चौधरी, जलदाय विभाग के एईएन राहुल, जेईएन प्रवीण सहित दोनों विभागों के अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और श्रमिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्यवर्धक किट तैयार करवाने में गोपाल परिहार (शिव फार्मा) का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों ने इस जनसेवा पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए फील्ड वर्कर्स को हीटवेव एडवाइजरी का पालन करने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: वयोवृद्ध शिक्षक व समाजसेवी विजयसिंह चौहान का 87वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

सोजत रोड़: ऊंटगाड़ियों पर निकली अनुठी बारात, 11 ऊंटगाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे बाराती- बारात बनी आकर्षण का केंद्र।