in

सोजत: कौम और समाज की सेवा में जीवन समर्पित करने वाले इंसाफ खान नेता जी का निधन, आज सवेरे 11 बजे किया जाएगा सुपुर्द ऐ खाक।

बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई,
एक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया।
अलविदा इंसाफ खान नेता जी…

 

सोजत। मुस्लिम वक्फ कमेटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी इंसाफ खान नेता जी का सोमवार रात्रि निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से सोजत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है।

इंसाफ खान नेता जी ने अपना संपूर्ण जीवन कौम, समाज और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहे तथा सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते रहे। उनके मिलनसार, विनम्र और हंसमुख व्यक्तित्व ने उन्हें हर वर्ग में सम्मान और लोकप्रियता दिलाई।

समाज के लोगों का कहना है कि इंसाफ खान नेता जी केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि लोगों के मार्गदर्शक और भरोसेमंद साथी थे। जरूरतमंदों की मदद करना और समाज के हित में कार्य करना उनकी पहचान बन गया था।

उनके निधन से क्षेत्र ने एक ऐसे जनसेवक को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। आज मंगलवार को उन्हें सवेरे 11 बजे बिलाडि़या गेट के बाहर स्तिथ कब्रिस्तान मे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के अंतिम विदाई देने पहुंचने की संभावना है।

R.J.22 न्यूज परिवार की ओर से इंसाफ खान नेता जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

“अलविदा इंसाफ खान नेता जी… आपकी सेवाएं और यादें हमेशा दिलों में जीवित रहेंगी।”

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत के धाकड़ी में कुदरत का तांडव: आसमान में छाया पीला-काला बवंडर, हवा में उड़े घरों के चद्दर; आंधी के बाद बरसे बदरा

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पीएम स्वनिधि शिविर का आयोजन; स्ट्रीट वेंडरों को मिला मौके पर लाभ