in

सोजत: सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर को बुढ़ायत माता मंदिर के भव्य पाटोत्सव का दिया निमंत्रण।

सोजत। शक्ति एवं भक्ति के प्रतीक ग्राम लुण्डावास स्थित बुढ़ायत माता मंदिर में आषाढ़ सुदी चतुर्दशी, 28 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य पाटोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर मंदिर व्यवस्था समिति द्वारा विभिन्न स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र प्रकाश व्यास, अध्यक्ष जितेन्द्र व्यास, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र व्यास, एडवोकेट जुगल किशोर दवे एवं वैभव व्यास ने फालना पहुंचकर श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें 28 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य पाटोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का निमंत्रण दिया।

समिति के अनुसार इस वर्ष पाटोत्सव के अवसर पर आनंदीलाल, चिरंजीलाल दवे एवं कांतिलाल दवे परिवार द्वारा महाआरती एवं महाप्रसादी का पुण्य लाभ प्राप्त किया जाएगा।

पाटोत्सव की तैयारियों में अध्यक्ष जितेन्द्र व्यास के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष हितेन्द्र व्यास, त्रिभुवन नारायण जोशी, सचिव चन्द्रशेखर श्रीमाली, चेतन व्यास, सूर्य प्रकाश व्यास, माधव शास्त्री, मुनेश व्यास, सुदीप व्यास, जगदीश नारायण श्रीमाली, मनोज जोशी, महेंद्र ओझा, चेतन दवे, धर्मेन्द्र व्यास, मितेश व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से पाटोत्सव में शामिल होकर माता के दर्शन एवं महाप्रसादी का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: भाजपा संगठन को बनाया जा रहा हाई-टेक, हर कार्यकर्ता के लिए DLP प्रशिक्षण अनिवार्य–कन्हैयालाल ओझा।

स्कूल बैग पाकर खिले नन्हे-मुन्नों के चेहरे, भामाशाह ने दिखाई दरियादिली