in

स्कूल बैग पाकर खिले नन्हे-मुन्नों के चेहरे, भामाशाह ने दिखाई दरियादिली

आरिफ गोरी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) गुड़ारामसिंह में शिक्षा और सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय में अध्ययनरत प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

यह सराहनीय पहल बगड़ी नगर निवासी अध्यापक देवाराम रुघाराम की ओर से की गई। उन्होंने अपनी तरफ से छोटे बच्चों को स्कूल बैग भेंट किए। नया स्कूल बैग पाकर नन्हे विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।

 

इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जुगराज सांखला, व्याख्याता पुष्पेन्द्र पंवार, मुकेश कुमार, बगतावरमल, तुलसासिंह, मगाराम, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सुमन मेवाड़ा, चन्द्रदीप सिंह, अमराराम गुर्जर तथा वीरम राम नायक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह का आभार व्यक्त किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर को बुढ़ायत माता मंदिर के भव्य पाटोत्सव का दिया निमंत्रण।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पाली के सभी 2003 बूथों पर होगा वृहद पौधारोपण और बैठकें