in

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पाली के सभी 2003 बूथों पर होगा वृहद पौधारोपण और बैठकें

पाली, 5 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी पाली जिले द्वारा 6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयन्ती जिले के सभी 2003 बूथों पर संगठन स्तर पर धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिले भर में पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रवाद के संदेश के साथ विशेष अभियानों की शुरुआत होगी।

भाजपा जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर प्रत्येक बूथ पर ‘बूथ बैठक’ आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पौधे लगाकर डॉ. मुखर्जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सभी 40 मंडलों में तैयारियां पूरी:

इस महा-अभियान की पूर्व तैयारी को लेकर आज 5 जुलाई को पाली जिले के सभी 40 मंडलों में मंडल कार्यकारिणी की बैठकें सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। इन बैठकों में बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

वरिष्ठ पदाधिकारी जुटे तैयारियों में:

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील भंडारी के निर्देशानुसार जिला महामंत्री श्री भरत त्रिवेदी, श्री नारायण कुमावत, श्री दिग्विजयसिंह राठौड़ सहित सभी विधानसभा संयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए धरातल पर जुटे हुए हैं। जिले भर में अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधारोपण का आगाज किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजन से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर पौधारोपण करें और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एकात्म मानव दर्शन व राष्ट्रवाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्कूल बैग पाकर खिले नन्हे-मुन्नों के चेहरे, भामाशाह ने दिखाई दरियादिली