in

बाल विवाह रोकथाम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं को दिलाई जागरूकता की शपथ।

मारवाड़ जंक्शन/सेहवाज । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति, मारवाड़ जंक्शन के आदेशानुसार पीएलवी श्रीमती रेखा व्यास द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, सेहवाज एवं आदर्श बाल विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेहवाज में “बाल विवाह को कहें ना” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वीर परिवार सहायता योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रेखा व्यास ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन दंडनीय अपराध भी है, जो बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस कुप्रथा को समाप्त करने में सक्रिय सहयोग की अपील की। साथ ही प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई।

शिविर में बाल विवाह की सूचना देने हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन एवं विधिक सहायता संसाधनों की जानकारी साझा करते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार, लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, नालसा हेल्पलाइन 15100, नालसा पोर्टल तथा नवीन नालसा योजनाओं—नालसा संवाद स्कीम, नालसा जागृति स्कीम, नालसा डॉन स्कीम एवं नालसा साथी अभियान—की विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023, मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, रिस्टोरिंग द यूथ अभियान, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता एवं लोक अदालत की प्रक्रिया तथा न्याय आपके द्वार अभियान सहित विभिन्न विधिक एवं सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने और कानून के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। शिविर में सैकड़ों प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: न्यू लक सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

सोजत: स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में अलशिफा बनीं कल्चरल एक्टिविटी इंचार्ज, समाजबंधुओं ने दी बधाई।