in

सोजत: स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में अलशिफा बनीं कल्चरल एक्टिविटी इंचार्ज, समाजबंधुओं ने दी बधाई।

सोजत। न्यू लक सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोजत सिटी में आयोजित Student Council Election 2026–27 में तेली समाज की होनहार छात्रा अलशिफा, सुपुत्री सलीम मोहम्मद फोनन, के Cultural Activity In-Charge पद पर निर्वाचित होने पर राजस्थान मुस्लिम तेली समाज, सोजत खेड़ा विकास संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अलशिफा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे तेली समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अलशिफा अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगी तथा शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में समाज का नाम भी रोशन करेंगी।

इस अवसर पर राजस्थान मुस्लिम तेली समाज, सोजत खेड़ा विकास संस्था के सदर सद्दीक गौरी, सचिव अहमद बागड़ी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इंसाफ फोनन, सभापति चांदू चौहान, समिति प्रबंधक अनवर मोहम्मद सोऊ, उपाध्यक्ष सफी चौहान, जवरूद्दीन बागड़ी, हासम अली बागड़ी, साबुद्दीन बेलिम, दिनेश टॉक, सत्तार खोखर, नासिर मल्लन, सुबान, सत्तार गौरी, अनवर कुड़िया, प्रवक्ता अब्दुल सलीम लाहौरी तथा कोतवाल ताज मोहम्मद लाहौरी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अलशिफा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज की बेटियों की ऐसी उपलब्धियाँ अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाल विवाह रोकथाम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं को दिलाई जागरूकता की शपथ।

सोजत: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का सेवा सप्ताह के तहत दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर संपन्न, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।