सोजत। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, जिला सोजत द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हवाई पट्टी के पीछे स्थित खंडों वाली बस्ती एवं गाडोलिया लोहार कॉलोनी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयों संबंधी मार्गदर्शन दिया। इस दौरान डॉ. ज्योति, डॉ. सलीम, भूपेन्द्र, सिद्धार्थ सिंह, देवेन्द्र वैष्णव, वर्षा, जयश्री, निखिल, मानवेन्द्र सिंह एवं रविन्द्र ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता आनंद भाटी ने कहा कि बजरंग दल का सेवा सप्ताह समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री मानवेन्द्र भाटी, सेवा प्रमुख रणजीत सिंह राजपुरोहित, कार्यक्रम संयोजक कमलेश पंवार, अनिल, तनुज, योगेश, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख घेवरराम गहलोत, युवराज मालवीय, जोगेश जोशी(लक्की), मोनिका मालवीय, धीरज, सुनील तथा अभिषेक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शिविर की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि सेवा सप्ताह के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के विविध कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।


