in

सोजत में IFWJ पत्रकार संगठन का महाकुंभ सम्पन्न, पत्रकारों ने ली निष्ठा की शपथ

RJ 22 न्यूज रिपोर्टर इस्माइल खान छीपा धाकड़ी का भी किया सम्मान ।

सोजत सिटी। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन संगठन आईएफडब्ल्यूजे (IFWJ) सोजत उपखंड का महाकुंभ, पत्रकार सम्मान, शपथ ग्रहण एवं सावन स्नेह मिलन समारोह मोड़भट्टा स्थित होटल अमित इन में रविवार को गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी थे, जबकि अध्यक्षता उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ एवं राजेश शर्मा उपस्थित रहे।

संगठित होकर चुनौतियों का सामना करें: अरुण जोशी

मुख्य अतिथि अरुण कुमार जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मीडिया के सामने कई चुनौतियाँ हैं, जिनका मुकाबला संगठित होकर ही किया जा सकता है। उन्होंने प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों से निष्पक्ष और भयरहित वातावरण में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन हर स्थिति में उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।

अध्यक्षता कर रहे कैलाश गहलोत ने सोजत उपखंड के पत्रकारों के समर्पण की सराहना की और संगठन की विशिष्ट पहचान बनाए रखने तथा सदस्यों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

40 देशों और यूनेस्को से सम्बद्ध है संगठन

विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास ने संगठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए बताया कि 1950 में दिल्ली में चलपति राव द्वारा स्थापित यह संगठन विश्व के 40 देशों और यूनेस्को से सम्बद्ध है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में यह संगठन प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

समारोह में महासचिव नवनीत राय रूचिर ने उपखंड हित के प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे। डॉ. रामस्वरूप भटनागर, वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश टाक, मीठालाल पंवार, रमेश भट्ट, आमीर रजा, ललित तिवारी, भवानीसिंह बागावास सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

साफा, शॉल और उपहारों से हुआ बहुमान

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन और ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ। अतिथियों और सभी पदाधिकारियों का साफा, शॉल, माला एवं सावन स्नेह उपहार देकर सम्मान किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली।

समारोह का सफल संचालन चेतन व्यास एवं नवनीत राय रूचिर ने किया। अंत में महासचिव रूचिर ने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मारवाड़ जंक्शन में विधिक जागरूकता शिविर, ‘नशा मुक्ति के साथ बाल विवाह को कहें ना’ का दिया संदेश, छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार।

चंडावल थाना: युवा CLG सदस्यों की बैठक आयोजित, यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा पर दिया गया जोर