सोजत। आगामी नगर पालिका एवं निकाय चुनावों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने सोजत सिटी में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने निकाय चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ने का निर्णय लेते हुए सोजत विधानसभा टीम की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, कौमी एकता और सामाजिक विकास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में पाली जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन, हबीबी रमजान अशरफी, इमरान भाई, यासीन भाई कंटालिया, इमरान भाई गुल्ली वाला, विधानसभा उपाध्यक्ष जावेद अली रंगरेज, वकील सिलावट, सचिव चांदू खां, नौशाद अली, जावेद, कासिम, प्रवक्ता एजाज अहमद, सलाहकार जावेद टाक, इरफान घोसी, सोशल मीडिया इंचार्ज तालीम अली रंगरेज, इमरान खान, संगठन मंत्री आसिफ सिलावट, इरफान बागड़ी, प्रवक्ता नदीम खान, जावेद सिलावट, अब्दुल रशीद टाक, अफजल सिलावट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा निकाय चुनावों में मजबूती से उतरने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


