पाली। शहर में खिदमत-ए-खल्क (मानव सेवा) की एक बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए सय्यद-ए-मिल्लत मेडिकल एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सय्यद मुंशी इब्राहिम साहब हाफ़िजी क़ादरी (रहमततुल्ला अलहे) के 45वें उर्स के मुबारक मौके पर रखा गया है।
सोसायटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल बांगड़ अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई तथा पंचायत समिति के पास स्थित नेत्रहीन पुनर्वास केंद्र में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और जरूरतमंदों के लिए दोनों समय के खाने की पूरी तरह निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
यह भोजन वितरण कल सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7:00 बजे तक लगातार जारी रहेगा। आयोजकों ने आमजन और जरूरतमंदों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस सेवा व्यवस्था का लाभ उठाएं।


