*राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फैडरेशन शाखा पाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा श्री बादल सिंह मेड़तिया बने अध्यक्ष*
पाली जिला मुख्यालय पर आज प्रातः 11/30बजे नगर निगम प्रशासन पाली के आयुक्त श्री नवीन जी भारद्वाज के सानिध्य में फैडरेशन के प्रांतिय संरक्षक श्री रिछपाल सिंह चौधरी व जिला अध्यक्ष श्री मदन लाल तेजी व शहर संरक्षक श्री राजेन्द्र घांवरी शहर संरक्षक श्री राम प्रसाद छबरीबन व सह संरक्षक श्री राम लाल गेहलोत सहायक अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में श्री बादल सिंह जी मेड़तिया को शहर अध्यक्ष व श्री नरेन्द्र सिंह राठौड़ को शहर महामंत्री सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया ओर साथ ही कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
इस कार्यकारिणी में सैय्यद जाकीर अली व जाकीर अहमद को प्रचार प्रसार मंत्री व कार्यलय सहायक वाहन चालक का सदस्य मनोनीत किया गया जिससे शहर में खुशी की लहर फ़ैल गई।साथ ही खालिद खान को सहायक प्रचार प्रसार का कार्य सौंपे जाने सहित समिति में अन्य पदाधिकारी गणों के साथ सेवा निवृत कर्मचारी राजेन्द्र घांवरी को शहर संरक्षक बनाये जाने पर कर्मचारियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।
नगर निगम प्रशासन आयुक्त भारद्वाज ने सभी को साधुवाद देकर कर्मचारी कल्याण व हितों की रक्षा करने की बात कही ओर सभी समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
in Pali News