in

सोजत: मां बुढ़ायत मंदिर में पाटोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु।

सोजत। लुंडावास स्थित भक्ति और शक्ति की प्रतीक मां बुढ़ायत मंदिर में मंगलवार को पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां बुढ़ायत के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पाटोत्सव पर मंदिर प्रांगण में दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। सुबह 9 बजे श्रृंगार पूजन, नर्मदेश्वर महादेव एवं गुरु फूल नारायण महाराज की मूर्तियों पर अभिषेक किया गया। इसके बाद आचार्य पंडित हिंद प्रकाश ओझा एवं हरगोविंद अवस्थी सहित विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ-हवन किया गया। दोपहर 4 बजे पूर्णाहुति के बाद महा आरती, सम्मान समारोह और महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

लाभार्थी परिवार:

इस बार पाटोत्सव में प्रसादी के लाभार्थी रहे रतनलाल मनोहरलाल वीरेंद्र जोशी परिवार, नयापुरा सोजत।

सम्मान समारोह में वक्ताओं के विचार:

सम्मान समारोह में ब्रह्मनिष्ठ स्वामी निर्मल स्वरूप जी महाराज ने कहा, “ब्राह्मण सनातन संस्कृति के पोषक हैं। भावी पीढ़ी को संस्कारों को आत्मसात करना चाहिए।”
पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा, “बुढ़ायत माता के पावन सान्निध्य में समाज का उत्थान हुआ है। हमें शिक्षा के महत्व को समझते हुए वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।”

ये गणमान्यजन रहे उपस्थित:

पूर्व सांसद पुष्प जैन, विधु शेखर दवे, ललित शर्मा, कन्हैयालाल ओझा, सुरेश ओझा, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, चेतन व्यास, प्रफुल्ल ओझा, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, जुगल किशोर निकुंम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, महेंद्र ओझा, त्रिभुवन नारायण जोशी, गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, जसवंत व्यास, कार्तिक व्यास, माधव शास्त्री, चंद्रशेखर व्यास, सूर्य प्रकाश व्यास, मनोज जोशी, धीरेन्द्र व्यास, धर्मेंद्र व्यास, सुदीप व्यास, मनीष, मितेश व्यास, जनार्दन दवे, अश्विनी कुमार जोशी, अनिल ओझा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

अंत में अतिथियों का बहुमान किया गया और श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मारवाड़ जंक्शन के चिरपटिया गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल, 11 गिरफ्तार।

फ़ूल प्यालों का जुलूस आगामी 13जूलाई 2025 को निकाला जाएगा