in

विदेश में परचम लहराने वाले बालक ग्रंथ दवे का सोजत में भव्य सम्मान, मलेशिया मे अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे लिया था भाग।

सोजत।प्रतिभाएं समाज का आईना होती हैं और जब उन्हें सही मार्गदर्शन व प्रोत्साहन मिले, तो वे असंभव को भी संभव बना सकती हैं। श्रीमाली ब्राह्मण समाज की एक ऐसी ही होनहार बाल प्रतिभा ग्रंथ दवे पुत्र राकेश राजू भाई दवे, निवासी जालौर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और समाज का नाम रोशन किया है।

ग्रंथ दवे ने मलेशिया में आयोजित 12 देशों की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर तीन स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा बुलंद किया। उनकी इस अद्वितीय सफलता से सम्पूर्ण श्रीमाली ब्राह्मण समाज में गौरव और हर्ष की लहर दौड़ गई है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास, सोजत नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रंथ दवे का भव्य बहुमान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंच पर हजारों समाज बंधुओं की उपस्थिति में बाल प्रतिभा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, जसवंत व्यास, गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित शर्मा, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, अभिनव कला मंच सचिव चेतन व्यास, ओम प्रकाश ओझा, पुष्कर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चांदावत, जोधपुर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, सुरेंद्र व्यास, अशोक शर्मा, कमल, हिमांशु, पुनीत दवे सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे और बालक को शुभकामनाएं दीं।

ग्रंथ दवे के सम्मान की गूंज सोजत से लेकर जालौर और भीनमाल तक सुनाई दे रही है। हर मंच, हर शहर में इस बाल प्रतिभा की सराहना हो रही है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली। आर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

हिजामा शिविर: पाली में निःशुल्क हिजामा शिविर उपचार का आयोजन