श्री ब्राह्मण स्वर्णकार नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 27 जुलाई से 16 अगस्त तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में दौड़, साइकिल रेस, लूडो, शतरंज, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, मेहंदी एवं स्मरण शक्ति जैसी रोचक प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
इस आयोजन में नन्हें बच्चों से लेकर युवाओं एवं महिलाओं तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की तैयारियों में गौरव बाड़मेरा, विशाल कश्यप, राहुल बाड़मेरा, पंकज कट्टा, कपिल मंडोरा, सुनील बूच्चा, गौरव महेचा, मुकेश बाड़मेरा, अभिषेक जोजावरा, चंद्रप्रकाश बाड़मेरा, विक्रम बाड़मेरा एवं कमलेश मथुरिया जैसे युवाओं की अहम भूमिका रही।
महिला मंडल की अध्यक्षा हुकमी जी मंडोरा एवं उपाध्यक्षा हेमा जी मंडोरा के नेतृत्व में महिलाओं की टीम भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रही है।
आज आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में मानव विकास सेवा संगठन से जज श्रीमती रेखा जी सोलंकी की विशेष उपस्थिति रही। उनकी देखरेख में प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया गया एवं विजेताओं की घोषणा की गई। इस प्रतियोगिता में जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग तक के प्रतिभागियों ने सुंदर और रचनात्मक रंगोलियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की यह श्रृंखला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, बाल प्रतिभा प्रोत्साहन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम है।

