in

पाली: घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, 9 सिलेंडर जब्त।

पाली। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मण्डिया रोड स्थित गृह वस्तु भण्डार की दुकान पर संयुक्त जांच दल ने छापा मारकर 7 घरेलू व 2 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए।

जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एवं व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इस पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार एवं जितेन्द्रसिंह आशिया मौजूद रहे। विभागीय निर्देशानुसार जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में दिया धरना

हज 2026की चयन प्रक्रिया शुरू मुक़द्दस सफ़र की तैयारियां कवर नंबर जारी