*जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौकै पर आगामी 5सितंम्बर की मांग को लेकर कल 29अगस्त शुक्रवार को राज्य सरकार से आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पाली जिलाध्यक्ष आसिफ खान सिलावट के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सुखा दिवस घोषित करने का मांग पत्र जिला कलेक्टर पाली के माध्यम से राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व राज्य पाल महोदय के नाम सौपा जाएगा। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि कल 29अगस्त शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद 3/30 बजे प्यारा चौक जाकीर हुसैन प्याऊ कादरीयां चौक नवलखा रोड़ होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर जाकर जिला कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपकर 5सितंम्बर को जिले में शराबबंदी के आदेश करवा कर सुखा दिवस घोषित करने की मांग की जाएगी।

इसी तरह राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हरदीप सिंह चहल ने पुरे राजस्थान में 5सितंम्बर को ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर शराबबंदी के आदेश करने व सुखा दिवस घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से की है।
शराब बुराई की जड़ है ओर समाज में नशा बुराई का प्रतीक माना जाता है। कल के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा तादाद में इकठ्ठा होकर अमन ओर शांति के साथ ज्ञापन देनै में भागीदारी निभाकर मुक़द्दस दिन की खुशीयों को दोबाला करें।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****


