पाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की आगामी कड़ी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में, महाराणा प्रताप मंडल, पाली में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक 31 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से रखी गई थी।

मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में, पाली विधानसभा संयोजक रामकिशोर साबू और सह-संयोजक तिलोक राम चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी मंडल संयोजक ओमप्रकाश स्वामी (पूर्व पार्षद), सह-संयोजक सुरेंद्र सिंह जोधा, और हजारीलाल यादव को सौंपी गई है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मंडल के हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। इस प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रधानमंत्री का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
इस बैठक में पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, मुकेश गोस्वामी, और अन्य कई कार्यकर्ता जैसे प्रेम सिंह चारण, सुदर्शन सिंह उदावत, गुमान सिंह रावत, रामलाल चौहान, गणपत बावरी, राम सिंह, सिद्धू कवर, कैलाश गॉड, अजय सिंह भाटी, विकास जेथलिया, अजय वैष्णव, दाऊसिंह रावत, इंद्रजीत गौतम, ऋतिक बंजारा, अजय बंजारा, उमेश लखारा, देवेंद्र सिंह राणावत, सनी चौहान, और कालूराम उपस्थित रहे।


