in

राजस्थान में पैगंबर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर ड्राई डे घोषित करने की मांग।

पाली। ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन एवं एआईएमआईएम (AIMIM) के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश में दिनांक 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को दोपहर 3:00 बजे जिला कलेक्टर पाली के मार्फत राज्यपाल, मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री राजस्थान के नाम एक ज्ञापन पेश किया जाएगा।

ज्ञापन में मांग की जाएगी कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश (जन्मदिन) 05 सितंबर 2025 (जुम्मा/शुक्रवार) के अवसर पर पूरे राजस्थान में ड्राई डे घोषित किया जाए तथा इस दिन शराब और नशीले पेय पदार्थों की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित रखी जाए।

 

यह जानकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी एम.के. पठान ने दी। उन्होंने कहा कि यह दिन धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए इसे मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाना उचित होगा।

 

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और शांति व भाईचारे का संदेश देंगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कल 29अगस्त को जिला कलेक्टर पाली को ज्ञापन सौंपकर 5सितंम्बर को सुखा दिवस घोषित करने की मांग करेगी ए आई आई एम

राजस्थान में आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से फिर सक्रिय होगा मानसून।