मौसम विभाग ने गुरुवार, 29 अगस्त को राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, पाली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा शामिल हैं।
कल से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां
29 से 31 अगस्त के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के पहले सप्ताह में भी सीमावर्ती इलाकों को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।


