in

पाली में बुजुर्ग का SDRF ने किया रेस्क्यू: 6 घंटे तक नदी के पिलर पर फंसा रहा, बोट से निकाला गया बाहर।

पाली जिले के चंडावल थाना क्षेत्र के सांडिया गांव में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया।

65 वर्षीय भंवर सिंह गुड़िया नदी की रपट पार कर रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वे बीच नदी में फंस गए। जान बचाने के लिए उन्होंने पिलर को पकड़ लिया और करीब 6 घंटे तक वहीं बैठे रहे।

 

सूचना मिलने पर SDRF की ई कंपनी अजमेर की टीम मौके पर पहुंची। कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में हैड कॉन्स्टेबल विमल कुमार के नेतृत्व में जवानों – कैलाश चौहान, मुकेश कुमार, नरेन्द्र, अजयराम, महावीर, सुरेश कुमार, रमेश चन्द, जितेन्द्र भडाना और दशरथ – ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

 

मोटर बोट की मदद से उफनती नदी की लहरों को पार कर टीम बुजुर्ग तक पहुंची और उन्हें सकुशल बाहर निकाला।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुमेरपुर: पालिका EO योगेश आचार्य ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में देवल पटेल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पाली कांग्रेस संगठन में नए महासचिव नियुक्त”